
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) आयुष विभाग जलाना (अर्की) द्वारा ग्राम पंचायत जघून में चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रही है।यह शिविर 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

आयुष विभाग के फार्मासिस्ट ललित शर्मा ने बताया कि पंचायत जघून में विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा रोगिओं की जाँच व उपचार किया जायेगा।उन्होंने बताया कि इस मौके पर आयुष विभाग द्वारा मधुमेह,एचबी,बीपी आदि की जाँच भी की जाएगी और नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएगी।उन्होंने समस्त ग्राम पंचायत वासियों से आह्वान किया है कि विशेषज्ञ चिकित्सों से जाँच करवाए और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाए।

