भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कसी नगर निगम शिमला के चुनावों के लिये कमर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज (शिमला):- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप ने कहा की भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने आगामी नगर निगम शिमला और विधान सभा चुनावों के लिए कमर कस ली है।


हमारे मोर्चे ने विस्तारक योजना चलने का निर्णय लिया है जिससे हम अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो को बूथ स्तर पर संपर्क करेंगे।


उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के 7794 बूथों पर 11 अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की एक टोली का गठन करेंगे।
इससे हमारे मोर्चे को बल मिलेगा जिससे संगठन और मजबूत होगा।
उन्होंने कहा की शिमला नगर निगम चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा एहम भूमिका निभाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page