ब्यूरो// दैनिक हिमाचल न्यूज,अर्की : विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत साई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सीआरपी नीमा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रही ।




कार्यक्रम में एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओ ने भाग लिया । नीमा ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि नारी के बिना समाज अधूरा है । उन्होंने कहा कि जहाँ नारी की पूजा की जाती है,वहाँ देवता निवास करते है । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर भाग लेती है । वहीं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
इस कार्यक्रम में गीत, कविता व समूह गान को लेकर प्ररियोगिता भी आयोजित करवाई गई ।जिसमें अव्वल रहने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर ग्राम पंचायत साई के प्रधान,वार्ड सदस्य व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही ।
