बनिया देवी कुनिहार में बच्चों को दिए आपदा से निपटने के गुर।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(कुनिहार) 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ,आरआरसी नालागढ़ द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार मे बलजिंदर सिंह (सेनानी) 14 वी वाहिनी एनडीआरएफ के दिशा निर्देशानुसार स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया गया।इसमे एनडीआरएफ के बचावकर्मियों द्वारा भूकम्प,आग,लैंड स्लाइड,क्लाउड बर्स्ट और अभिलांच आने के दौरान बचाव के तरीके बच्चों को सिखाये गए व आपदा के दौरान होने वाली सॉफ्ट टिससु इन्जरी इम्पेल्ड ऑब्जेक्ट,आई बॉल इन्जरी, ब्लड कंट्रोल,सकल इन्जरी,सीपीआर और एमरजेंसी व नॉनमर्जेन्सी मूव का प्राथमिक उपचार(प्री हॉस्पिटल ट्रीटमेंट) के बारे मे जानकारी दी गई।इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के लगभग 550 विद्यार्थी व सभी अध्यापक मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page