उप शिक्षा निदेशक उच्चतर सोलन डॉ.जगदीश नेगी ने आज भूमति स्कूल के बच्चों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की,राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती मे इन दिनों राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर चल रहा है। जिसमें 52 छात्र स्वयंसेवक भाग ले रहे है । शुक्रवार को शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जिला सोलन के उप शिक्षा निदेशक उच्चतर डॉ.जगदीश नेगी ने शिरकत की । डॉ नेगी ने छात्रों को शिविर के महत्व और प्रेरणा से जीवन उपयोगी आयामों का अनुसरण करने का आवहन किया ।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जहां अनुशासन पनपता है वहीं एक दूसरे को समझने का मौका भी मिलता है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में स्वयंसेवको को सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए । इस मौके पर एनएसएस प्रभारी संतोष कुमार ठाकुर,एनएसएस महिला प्रभारी कुमारी सुमन वर्मा और स्वयं सेवक छात्रों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय मे शिविर के दौरान बनाई गई कार्य योजना की रूपरेखा को प्रस्तुत किया ।


इस मौके पर राज कुमार शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनावग, प्रधानाचार्य नरेंद्र गुप्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
डूमैहर,नोडल अधिकारी राजकुमार पराशर उप शिक्षा निदेशक कार्यालय सोलन,प्रधानाचार्य हेमराज गौर, विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page