
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में सुनीता एवं दुर्गादत्त तथा शारदा एवं जयानंद गौतम ने अपनी सुपुत्री स्वर्गीय तनुजा गौतम की पुण्यतिथि पर विद्यालय को कूलर भेंट किया।गौर रहे कि विद्यालय चंडी में पिछले 2 वर्षों से निरंतर विद्यालय का सर्वांगीण विकास चल रहा है।।इस विकास कार्य में सामाजिक सेवा भाव रखने वाले लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है।जो समय-समय पर विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु अपना सहयोग देते रहते है।बुधवार को स्वर्गीय तनुजा गौतम की पुण्यतिथि पर विद्यालय में पानी के कूलर की स्थापना हुई।गौरतलब है कि 2 वर्ष पूर्व स्वर्गीय तनुजा का आकस्मिक निधन हो चुका था। जिसकी याद में विद्यालय में बच्चों को शुद्ध निर्मल पानी पीने के लिए पानी का कूलर विद्यालय को दान किया गया।जिसकी आज विधिवत पूजा करके संपूर्ण विद्यालय के समक्ष स्थापना पूजन एवं दान संकल्प किया गया।इसके उपरांत समस्त छात्रों को भोजन करवाया गया।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की सर्वप्रथम विद्यालय परिवार की संवेदनाएं गौतम परिवार के साथ है जिनके परिवार पर यह संकट आया है।इस प्रकार के मानसिक संवेदनशील परिस्थिति में विद्या मन्दिर के लिए ऐसे पुनीत कार्य निश्चय ही संबल प्रदान करते है।इस परिवार ने जल दान करके पुण्य का कार्य किया है।विद्यालय में इस प्रकार दो और कूलर लगे हैं,यह तीसरा कूलर एमडीएम भवन के साथ लगाया गया है ताकि बच्चे मध्याह्न भोजन के समय इस जल का उपयोग कर सकें,साथ ही मंच में होने वाले कार्यक्रमों पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है।संपूर्ण विद्यालय परिवार इस कार्य के लिए गौतम परिवार का आभार व्यक्त करता है एवं प्रार्थना करता की स्व.तनुजा की आत्मा को शांति मिले तथा परिवार जनों को संबल प्राप्त हो।इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता,एसएमसी अध्यक्ष टेकचन्द शर्मा,जयानन्द गौतम,पुनीत गौतम,एसएमसी रहे।

