ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों को प्रधानाचार्य मनील कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। सभी महिला कर्मचारियों को प्रधानाचार्य द्वारा एक पेन एवं डायरी स्मृति चिन्ह के रूप में दिए गए एवं विद्यालय के सभी बच्चों को लड्डू वितरण भी किए गए।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि जिस समाज में नारी का सम्मान होता है वही समाज श्रेष्ठ होता है एवं वही राष्ट्र सर्वोपरि होता है।


