राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगू में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंर्तगत जागरूकता शिविर का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगू में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंर्तगत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों ने सुरक्षा नियमों की जानकारी दाड़लाघाट पुलिस के कर्मियों द्वारा प्राप्त की।इस मोके पर थाना प्रभारी दाड़लाघाट जीत सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति समस्त विद्यार्थियों और अध्यापकों को जागरूक किया।उन्होंने इस जागरूकता अभियान को घर द्वार तक पहुंचाने का आह्वान किया।थाना प्रभारी जीत सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ यातायात के नियमों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की भलाई के लिए है,एक सर्वे के मुताबिक वर्ष में एक से डेढ़ लाख व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं के शिकार होते है।बिना हेलमेट,सीट बेल्ट के अभाव,नशे के सेवन के कारण असंख्य लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर काल कवलित हो जाते हैं।उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी के साथ-साथ नशे के दुष्परिणामों पर भी जानकारी प्रदान की।विद्यालय की प्रधानाचार्य सत्यवती ने थाना प्रभारी का इस जानकारी के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और बच्चों को इस संदेश को घर द्वार तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस मौके पर एसएचओ जीत सिंह,प्रधानाचार्य सत्यवती,विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य,पुलिस कर्मी सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page