कुनिहार में दो गाड़ियों की टक्कर से दो युवकों की मौत ।

ब्यूरो// दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

(कुनिहार) बीती रात कुनिहार में दो गाड़ियों की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अर्की उपमंडल के नए बस स्टैंड कुनिहार के समीप बीती रात को आल्टो कार और एक पिकअप में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दो युवकों को गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना तुरन्त पुलिस थाना कुनिहार को दी गई। पुलिस भी तुरन्त मौके पर पहुची और घायलों को अर्की अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। जहाँ इलाज के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया।

मृतको की पहचान अर्की के गांव बागी निवासी दीपक और गांव सानन के निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने का मामला दर्जकर आगामी कार्रवाही की जा रही है। डीएसपी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीती रात को कुनिहार में हुए हादसे में घायलों को अर्की अस्पताल भेजा गया था। जहाँ उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आज मृतकों के पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page