दाड़लाघाट अम्बुजा चौक में एड्स के खतरे और बचाव के बारे में किया जागरूक।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला व एड्स कंट्रोल सोसाइटी हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से अक्षिता नृत्य सांस्कृतिक कला मंच सोलन द्वारा दाड़लाघाट अम्बुजा चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स के खतरे और बचाव के बारे में जागरूक किया।इस दौरान कला मंच द्वारा नाटक के जरिए लोगों को ये भी बताया गया कि एड्स कभी भी एक साथ खान-पान,रहने व हाथ मिलाने से नहीं होता।बल्कि इसका संक्रमण सूई,ब्लड लगे सर्जिकल ब्लेड आदि के दोबारा प्रयोग से होता है।लोगों को यह भी बताया गया कि एड्स व एचआईवी दोनों अलग-अलग हैं।एचआईवी पीडि़त व्यक्ति आराम से जीवन गुजार सकता है लेकिन जब रोगों से लड़ने की उसकी क्षमता खत्म हो जाती है तब वह अवस्था एड्स कहलाती है।नुक्कड़ नाटक के दौरान जागरूक बनों एड्स से बचो जैसी नारे भी कलाकार लगा रहे थे।इस मौके पर पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया,पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता,पूर्व पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी,समाजसेवी अनिल गुप्ता,अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक कला मंच सोलन से जयप्रकाश,सोनू,जयप्रकाश, संजय,महेश,राजू,श्याम भारद्वाज, गीता,सीमा,शुष्मा,काजल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page