
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत नवगांव पीएचसी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति से 12 बोतले देशी शराब की बरामद की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम लाल पुत्र कन्हैया राम गांव बुघार (चाखड़) के कब्जे से 12 बोतलें देशी शराब की बरामद की है।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

