
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट के झरने में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसे एलईडी के माध्यम से दाड़लाघाट के ग्रामीणों ने देखा।इस विशेष मोके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल विशेष रूप से मौजूद रहे।इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आम जन के साथ बजट 2022-23 पर चर्चा की।कार्यक्रम के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट 2022-23 समाज के हर वर्ग को छूने वाला है।उन्होंने कहा कि इस बार का बजट सभी उम्मीदों पर खरा उतरता है,जिसकी मूल भावना सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास है।उन्होंने कहा कि बजट प्रस्तुत करने के बाद जनता से सीधे जुड़कर उन्हें इसके बारे में बताना एक नई पहल है,जिसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बधाई के पात्र हैं।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्की डीके उपाध्याय,तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर,नायब तहसीलदार दाड़लाघाट इंदर कुमार,वरिष्ट सहायक नायब तहसीलदार दाड़लाघाट राजेन्द्र ठाकुर,जिला सचिव राकेश गौतम,ओमप्रकाश गांधी,जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल,भुवनेश्वरी,रीता शर्मा,रीना शर्मा,जगदीश्वर शुक्ला,महेन्द्र ठाकुर,बंसी राम भाटिया,नीम चन्द,धर्मपाल धर्मा,बालक राम,सन्तोष शुक्ला,धनीराम चौहान सहित काफी संख्या में अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

