ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- भारतीय राज्य पैन्शन रज संघ के कुनिहार स्थित पदाधिकारियों व सद्स्यो की बैठक प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग केविश्राम गृह में हुई।बैठक में सरकार द्वारा पैन्शनरो को जारी किये गए नये वेतनमान के लिये मुख्यमंत्री का आभार ब्यक्त किया गया।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के पत्र संख्या No. Fin(pen)A(3)-1/2022 part 11 dated 25 jan,2022 में एरियर 1जनवरी,2016से 1जनवरी 2021लिखा गया है जब की 2022लिखा जाना चाहिये था। कार्यरत कर्मचारियो के लिये अधिसूचना में बकाया राशि के भुगतान के लिये 2022की गई है ।पैन्शनरो के लिये यह तिथि 2021 लिखी गईं है।बैठक में सरकार से पैन्शनरो के लिये की गई अधिसूचना को संशोधित कर के उसे 2022करने की मांग की गई । तथा 65,70,75,वर्ष पर मिलने वाली राशि को वर्तमान मुल पैन्शन में दिये जाने की मांग की गई।बैठक में जिला महासचिव श्यामा नंद,वित सचिव ओंम प्रकाश गर्ग,जगदीश चन्देल, महा सचिव मनी राम,एक्सन दीप राम चौहान,वीरेंदर कुमार,सुशील शर्मा,गोपाल कृषण,ठाकुर दास मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे 1इस अवसर रहे।

