खनलग पंचायत के धारडूधार में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता,रोहांज जलाना ने भलेड को हराकर जीता पहला मैच ।

ब्यूरो// दैनिक हिमाचल न्यूज़

अर्की,युवाओं को अपनी प्रतिभा दर्शाने व उन्हें एक मंच प्रदान करने को लेकर उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत खनलग के खेल मैदान धारडूधार में युवक मण्डल खनलग द्वारा बिट्टू मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की गई ।जिसके शुभारंभ अवसर पर शुभ संचय योग शिमला के निदेशक जेके पाठक ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की ।

इस मौके पर युवा मंडल के सभी सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से फूल -मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।उसके पश्चात युवक मण्डल द्वारा उन्हें शॉल,टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के आयोजक ललित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें अपना खेल जौहर दिखाएंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पंचायत स्तर पर टीमें बुलाई गई है। इस प्रतियोगिता में लीग मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल चार पुल बनाये गए है जिसमें प्रत्येक पुल में छः टीमें खेलेंगी और सभी टीमें आपस मे पांच -पांच मैच खेलेंगी। हर पुल से टॉप की दो टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेंगी। उन्होंने कहा कि युवक मण्डल द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता करवाकर युवाओं को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जेके पाठक ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि आज का युवा सोशल मीडिया में उलझ चुका है और उन्हें इससे बाहर निकालने का इस तरह की खेलें ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक विकास भी होता है। इस तरह के खेलों को ग्रामीण स्तर पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इस प्रतियोगिता का पहला मैच रोहांज जलाना व भलेड के मध्य खेला गया। जिसमे रोहांज-जलाना ने 10 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए भलेड ने सात विकेट के नुकसान पर दस ओवर में कुल 54 रन बनाए जिसे रोहांज जलाना की टीम ने 8.4 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहांज -जलाना टीम के मुकेश ने सर्वाधिक 26 रन बनाये और नॉटआउट रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच प्रदान किया ।


इस मौके पर पलोग पंचायत के पूर्व प्रधान योगेश चौहान, शिक्षा निदेशालय से आये ताराचंद ठाकुर बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान युवक मण्डल के प्रधान जितेंद्र चौहान,ललित चौहान, ताराचंद, दिनेश चौहान, नन्दलाल, संजय चौहान, भरतराम, शुभम पाठक, नीरज कुमार ,हेमराज, अजय, जितेंद्र, कमल कुमार , देवराज ठाकुर और सभी प्रतियोगी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page