नीरज,दिशांत,योगेश कनिष्ठ वर्ग में प्रथम।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय उच्च विद्यालय सारमा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।इस दौरान दो श्रेणियों में विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई।इस मौके पर पहली श्रेणी में कनिष्ठ वर्ग 6वी से आठवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया।जबकि दूसरी श्रेणी में वरिष्ठ वर्ग 9वी व दसवीं के छात्रों ने भाग लिया।यह प्रश्नोतरी सामान्य ज्ञान व विज्ञान के प्रश्नों पैर आधारित थी।इस दौरान नीरज,दिशांत,योगेश कनिष्ठ वर्ग में प्रथम रहे और पुष्पेन्द्र,प्रज्ज्वल,संगीता और महिमा  वरिष्ठ वर्ग में प्रथम रहे।इसके उपरान्त एसएमसी सदस्यों व पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत और मुख्याध्यापक सारमा ने विजेता छात्रों को पुरस्कार आबंटित किए।मुख्याध्यापक राजकीय उच्च पाठशाला सारमा डॉ रमेश चंद ने बच्चों को संबोधित करते हुए एसएमसी सरोज मोदगिल व अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत व अभिनन्दन व्यक्त किया और बच्चों को इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page