
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) कर्मचारियों की पेंशन बहाली को लेकर मंडी से निकाली गई पेंशन पदयात्रा रविवार को ज़िला सोलन के भराड़ीघाट में प्रवेश हुई।भराड़ीघाट पहुंचने पर न्यू पेंशन स्कीम संघ ज़िला सोलन द्वारा उनका स्वागत किया गया।न्यू पेंशन स्कीम संघ ज़िला सोलन के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों व पेंशन बहाली को लेकर मंडी से पेंशन पदयात्रा शुरू की है जो आज सोलन ज़िला में प्रवेश कर चुकी है।यह पदयात्रा भराड़ीघाट,दाड़लाघाट,दानोघाट,शालाघाट व गलोग होते हुए शिमला ज़िला में प्रवेश होगी।उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वह 3 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे।हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदर्शन में भाग लेने वाले कर्मचारियों को लेकर कड़ी हिदायत भी दी है,लेकिन इसके बावजूद पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी एकजुट हैं,जिसके चलते इस पदयात्रा में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कर्मी भागीदारी निभा रहे हैं।जबकि यह पदयात्रा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अगवाई में निकाली जा रही है।उधर,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार को कई बार इस मांग को लेकर अवगत करवाया गया,लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस बारे में कोई भी उचित कदम नहीं उठाए हैं।इसके चलते कर्मचारी वर्ग में सरकार के प्रति रोष है।उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं।पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है,जिसका खामियाजा कर्मचारी वर्ग भुगत रहे है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल्द ही इस मसले को उचित कदम उठाया जाए अन्यथा यह आंदोलन उग्र आंदोलन का रूप धारण कर लेगा।देर शाम इस पद यात्रा का रात्रि ठहराव दाड़लाघाट में हुआ।इस मौके पर सोलन ज़िला के एनपीएस कर्मचारियों के अलावा अन्य क्षेत्रों के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

