यूक्रेन के सैन्‍य ठिकानों पर क्रूज मिसाइलों से हमला

एजेंसी,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-सडकों पर झडपें शुरू हो गई हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से सुरक्षित स्‍थानों पर शरण लेने की अपील की है। कीव के दक्षिण-पूर्व इलाके में आज सवेरे दो मिसाइलों से हमला किया गया। कीव के मेयर ने बताया कि आवासीय इमारत पर एक मिसाइल गिरी, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रूस के सैन्‍य सूत्रों ने बताया है कि यूक्रेन के सैन्‍य ठिकानों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मेलितोपोल शहर पर कब्‍जा करने का दावा किया है। यह महत्‍वपूर्ण बंदरगाह शहर मारियोपोल के निकट है। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वलोद्योमिर ज़ेलेन्‍स्‍की ने रूसी सेनाओं के समक्ष समर्पण करने की अफवाहों का खंडन करते हुए अपना एक वीडियो टविटर पर साझा किया है जिसमें वे कीव की सडकों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं।

मीडिया की खबरों के अनुसार राजधानी कीव में तोपों की आवाज़ें सुनी जा रही हैं। यूक्रेन की सेना ने बताया है कि शहर के पश्चिमी इलाकों में सैन्‍य ठिकानों के पास झड़पें हो रही हैं। ख़बरों के अनुसार काला सागर से भी यूक्रेन पर मिसाइलें दाग़ी जा रही है। विमानों से भी हमले किए जा रहे हैं।

इस बीच, अमरीकी मीडिया ने खबर दी है कि यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वलोद्योमि‍र ज़ेलेंस्‍की ने यूक्रेन से उन्‍हें बाहर निकालने के अमरीकी प्रस्‍ताव को नामंजूर कर दिया है।

अमरीकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्‍ट ने अमरीका और यूक्रेन के अधिकारियों के हवाले से ख़बर दी है कि अमरीका, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्‍की की सहायता करने के लिए तैयार है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page