
एजेंसी,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-यूक्रेन संकट के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए प्रस्ताव पर रूस ने वीटो कर दिया है। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के 11 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट किया जबकि रूस ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। भारत, संयुक्त अरब अमारात और चीन ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। रूस द्वारा प्रस्ताव पर वीटो किए जाने से इसे पारित नहीं किया जा सका।

