ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की उपमंडल के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बनिया देवी मंदिर में भजन गायक दिनेश कुमार द्वारा गाए गए भजन ‘जय बनिया देवी मां’ का लोकार्पण किया गया। मां बनिया देवी की महिमा को समर्पित इस भजन के माध्यम से श्रद्धालु माता रानी की भक्ति और गुणगान कर सकेंगे।

इस भजन को अपनी आवाज भजन गायक दिनेश कुमार ने दी है, जबकि इसका संगीत सुरेंद्र नेगी ने तैयार किया है। भजन के लेखक श्यामलाल गौतम और राजेश गौतम हैं।
प्रसिद्ध सिद्धपीठ बनिया देवी में भजन का लोकार्पण होने से माता के भक्तों में इस भजन को लेकर उत्साह रहने की उम्मीद है। भजन के माध्यम से मां बनिया देवी की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।


