अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में मांजू स्कूल का शानदार प्रदर्शन, समूह गान व संगीत में हासिल किया दूसरा स्थान।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू के अंडर-19 छात्र एवं छात्राओं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चायल में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी कपिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं ने समूह गान, वाद्य यंत्र, श्लोकोच्चारण, समूह नृत्य और संस्कृत गीतिका सहित विभिन्न विधाओं में भाग लिया।

छात्राओं का नेतृत्व संगणक अध्यापिका उमा शर्मा ने किया, जबकि प्रतियोगिताओं की तैयारी में डीपी नवनीत महाजन का विशेष योगदान रहा। छात्र वर्ग ने समूह गान में द्वितीय तथा वाद्य यंत्र एवं संगीत प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों को दिनेश के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता स्थल तक ले जाया गया।
विद्यालय में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page