दाड़लाघाट में मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारियों ने गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को अपनाने का लिया संकल्प।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। हरिजन सेवक संघ, हिमाचल प्रदेश शाखा की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम में हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया, सूचना प्रभारी नरपत राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समानता के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में व्याप्त जात-पात, ऊंच-नीच और अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। संघ के पदाधिकारियों ने अपनी सनातन संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों को पूरे हिमाचल प्रदेश में आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page