अर्की के सून गांव के लिए सड़क निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार

लगदाघाट से सून तक सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी।
रैला-जाबल-सरसा व भड़ेच को जोड़ने की भी की मांग।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- विधानसभा क्षेत्र अर्की के अंतर्गत ग्राम पंचायत लग के सून गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगदाघाट से सून तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से लंबित सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लगदाघाट और सून गांव के कई परिवारों ने अपनी निजी भूमि लोक निर्माण विभाग को दान की है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए विधायक संजय अवस्थी के प्रयासों के प्रति आभार जताया है।
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुसार करवाने का आग्रह किया है, ताकि लोगों को लंबे समय तक सुरक्षित एवं बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों ने साथ ही मांग की है कि सड़क का आगे विस्तार कर रैला, जाबल, सरसा, भड़ेच सहित आसपास के अन्य गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्वरोजगार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी।
इस जनहित कार्य के लिए पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, उपप्रधान अनिल कुमार, मदन ठाकुर (सूबेदार), बलदेव, शेर सिंह, रणजीत सिंह, सुरजन सिंह, रामलोक, प्रेम लाल, मान सिंह, कांशी राम, श्याम लाल, मोहन लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page