भाजपा अर्की मंडल में नई नियुक्तियां, रीना भारद्वाज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

के.सी. पंवर को मंडल सचिव, अमित कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भाजपा अर्की मंडल की अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने मंडल संगठन में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्तियों की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


जारी सूची के अनुसार के.सी. पंवर को मंडल सचिव तथा अमित कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मुकेश ठाकुर को सोशल मीडिया संयोजक और हरजिंद्र ठाकुर को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह संदीप गुप्ता को आईटी संयोजक, मीना देवी को आईटी सह-संयोजक तथा हेमंत शर्मा को सदस्य कार्यकारिणी नियुक्त किया गया है।
मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों को गति देने के साथ उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page