चडेरा में पौधारोपण व उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास, बडोग में संपर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी 29 सितंबर को बलेरा और बडोग पंचायतों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखने के साथ ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत बलेरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चडेरा में पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसी दौरान वे चडेरा गांव के लिए उठाऊ सिंचाई जल योजना का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे।
इसके बाद विधायक दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत बडोग पहुंचेंगे, जहां साई-जोहाड़ी-खुन्ड-चम्यासी से समलेच संपर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।


