घृतिक ने हेड बॉय और कुमुद बाला ने हेड गर्ल का चुनाव जीता।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बखालग में हेड बॉय एवं हेड गर्ल के चुनाव आयोजित किए गए। चुनाव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।

हेड बॉय पद के लिए घृतिक और साहिल चुनाव मैदान में थे। मतदान में घृतिक ने 30 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं हेड गर्ल पद के लिए महक, हर्षिता और कुमुद बाला के बीच मुकाबला हुआ। कुमुद बाला ने 45 मत प्राप्त कर विजय हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज कुमार एवं स्टाफ सदस्यों ने दोनों विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके सफल एवं जिम्मेदार कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि दोनों विद्यार्थी विद्यालय की जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।


