धुन्दन विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर स्वयंसेवियों ने किया श्रमदान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रतन बंगा ने तुलसी का पौधा रोपित कर किया।


स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए क्यारियों से घास हटाई और सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही विद्यालय की पोषण वाटिका में लहसुन एवं धनिया के बीजों की बिजाई भी की गई।

इस अवसर पर स्वयंसेवी हर्षिता ने एनएसएस के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने स्वयंसेवियों को एनएसएस की नियमित एवं विशेष गतिविधियों तथा शिविरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार और संतोष बट्टू के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ श्रमदान में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती और सामूहिक श्रम के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य राम रतन बंगा ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा समाजहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में निरंतर भाग लेने के संकल्प के साथ हुआ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page