सीबीएसई विद्यालय अर्की की छात्रा भावना ठाकुर ने बॉक्सिंग और भारोत्तोलन में जीते स्वर्ण पदक

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल मुख्यालय स्थित पीएमश्री एससीवीटी सीबीएसई विद्यालय अर्की की छात्रा एवं ग्राम पंचायत दधोगी के गांव लहताना की बेटी भावना ठाकुर ने बरोटीवाला में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग और भारोत्तोलन दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है।


भावना ठाकुर ने दो अलग-अलग खेल विधाओं में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिचय दिया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बॉक्सिंग और भारोत्तोलन दोनों में स्वर्ण पदक जीतना भावना की उल्लेखनीय उपलब्धि है।
भावना के पिता कुलदीप ठाकुर और माता पूनम ठाकुर हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार सहित ग्राम पंचायत दधोगी, लहताना और पूरे अर्की क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
भावना की सफलता पर परिजनों, ग्रामीणों, विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page