राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में ओजोन दिवस पर प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ओजोन परत एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा पर्यावरण संरक्षण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।


प्रतियोगिता में विद्यालय के तीनों सदनों के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर वर्ग में गांधी सदन की परिधि एवं महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में सावित्रीबाई फुले सदन की शिवांगी एवं कविता ने प्रथम स्थान हासिल किया।


चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने ओजोन परत की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विज्ञान अध्यापिका सरोज कुमारी ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, इसके क्षरण के कारणों तथा संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रभारी यशपाल वर्मा ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page