प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चमाकड़ीपुल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी फल-मिठाई

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चमाकड़ीपुल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर फल और मिठाई वितरित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र हांडा दाड़लाघाट, मंडल महामंत्री भीम शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष कमल कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री देवेंद्र रघुवंशी, ‘मन की बात’ प्रमुख हेमराज, बूथ पालक हेमराज भारद्वाज सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर चंद्रप्रकाश, मनीष भारद्वाज, राहुल भारद्वाज, राजेश कुमार, जीतराम, लायक राम, मदन कुमार, महेंद्र, अचिंत, निशांत, राज, हेमंत कुमार, कृष्णा देवी, अनु देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page