ग्राम पंचायत संघोई में महिला ग्राम सभा का आयोजन, महिलाओं ने उठाए समस्याओं के मुद्दे

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत संघोई में रविवार को महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान मीना देवी ने की। इसमें पंचायत क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


बैठक में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं ने स्वच्छता को लेकर अपने सुझाव एवं विचार ग्राम सभा में रखे तथा पंचायत स्तर पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया।

ग्राम सभा में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सामने रखा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान  कैली देवी सहित ग्राम पंचायत संघोई की महिला वार्ड सदस्य गुरमीत कौर, हेमलता और निशा देवी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page