पट्टा बरावरी में गूंजा गोगा जाहर वीर का गुणगान, श्रद्धालुओं ने सुनी लोकगाथा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश के गांवों में देवी-देवताओं और लोकदेवताओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। इसी परंपरा के तहत सोलन जिला की ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी में गोगा जाहर वीर की पूजा-अर्चना एवं गुणगान किया गया। इस दौरान गोगा जी की लोकगाथा का वर्णन करते हुए उनके जीवन, वीरता और लोक आस्था से जुड़े प्रसंगों को श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


गोगा जाहर वीर की मंडली ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़ों के साथ गोगा जी का गुणगान किया। मंडली के गायन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गोगा जाहर वीर के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

गोगा जाहर वीर के बारे में जानकारी देते हुए डीडी कश्यप ने बताया कि लोक मान्यता में गोगा जी को वीरता, साहस और जनकल्याण से जुड़े लोकदेवता के रूप में श्रद्धा से पूजा जाता है। उनकी गाथाओं में उनके शौर्य, संघर्ष और लोगों की रक्षा से जुड़े प्रसंगों का वर्णन मिलता है। उन्होंने कहा कि पीढ़ियों से चली आ रही इन लोकगाथाओं और धार्मिक परंपराओं के माध्यम से हमारी समृद्ध लोक संस्कृति आज भी जीवंत है।

इस अवसर पर गोगा जाहर वीर मंडली के सदस्यों ने पारंपरिक शैली में गुणगान प्रस्तुत किया। मंडली में प्रकाश चंद, सुकेश कुमार, योगेश राम, किशन चंद, रूप चंद, नरेश कुमार, चंद लाल, ओम प्रकाश, राकेश कुमार, पवन कुमार, रोहित कुमार, सुरेश कुमार, रजनीश कुमार, राहुल, रमेश प्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मंडली के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page