राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवासी में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- जिला सोलन के अर्की क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवासी में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या शची ने किया।


समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के बाद ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रधानाचार्या शची ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनसमूह ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।


प्रधानाचार्या शची ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आत्मसात करने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का विषय नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और उनका ईमानदारी से पालन करने की जिम्मेदारी भी है। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page