राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  जिला बिलासपुर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा ने की। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


इसके बाद एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा एनएसएस के विद्यार्थियों ने शानदार एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि मनोरमा कुमारी चड्ढा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन में रहकर पढ़ाई के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा समस्त स्टाफ ने मुख्यमंत्री का संबोधन देखा और सुना।
समारोह में विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page