लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल व लक्ष्य बीएड कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल मंज्याट तथा लक्ष्य बीएड कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन प्रेम लाल गुप्ता, प्रधानाचार्या कुसुम गुप्ता, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।


समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण ने भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। अनुशासन, एकता और समर्पण से सजे मार्च पास्ट ने सभी में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।


प्रधानाचार्या कुसुम गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन प्रेम लाल गुप्ता ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। पूरे विद्यालय परिसर में दिनभर देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page