राजकीय महाविद्यालय अर्की में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– राजकीय महाविद्यालय अर्की में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग के जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर मोहनलाल शर्मा, अर्की लीग के सदस्य सूबेदार विद्यासागर, सूबेदार हरि कृष्ण व सूबेदार धर्मचंद पाल, ओएसए अध्यक्ष अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष खेमराज, महाविद्यालय पीटीए अध्यक्षा ममता शर्मा व उपाध्यक्षा ज्योति गुप्ता सहित महाविद्यालय का समस्त कर्मचारी वर्ग और विद्यार्थी मौजूद रहे।


समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने सलामी प्रस्तुत करते हुए अनुशासन और देशभक्ति की भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।


इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्राचार्या सुनीता शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से देश के जिम्मेदार नागरिक बनने, राष्ट्रहित में कार्य करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति और उत्साह के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी पंकज तंवर एवं राखी वर्मा ने किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page