ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या वीना गुप्ता ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया।

समारोह में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा।

समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय के अध्यापक आशीष शर्मा ने ओजस्वी भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।



