ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर लेख राम कौंडल को प्रेस सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

मोर्चा के महासचिव हुकम सिंह ठाकुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की अनुशंसा पर ग्राम एवं डाकघर नम्होल, जिला बिलासपुर निवासी लेख राम कौंडल को प्रेस सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।
हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, संयोजक हरीश शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन ने इस नियुक्ति की जानकारी साझा की है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि लेख राम कौंडल अपने अनुभव से संगठन की गतिविधियों और पेंशनभोगियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



