भाजपा ने चलाया स्वच्छता एवं जनसंपर्क अभियान, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने किया अर्की मंडल का दौरा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़ – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने शुक्रवार को अर्की मंडल का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान, प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान तथा पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की।


सिद्धार्थन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सफल जनसेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वच्छता अभियान, मंदिरों में पूजा-अर्चना, यज्ञ, पौधारोपण तथा जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं।


दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले ब्रह्माकुमारी सेंटर अर्की पहुंचकर संस्था द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद शहीद कैप्टन विजयंत थापर स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्की बाजार में दुकानदारों और आम लोगों को मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए।


प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान के तहत सिद्धार्थन ने लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की के प्रबंधन से भी मुलाकात की। इसके उपरांत दाड़लाघाट में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, महामंत्री यशपाल कश्यप, रूप राम शर्मा, प्रतिभा कंवर, जयनंद शर्मा, विनिल पाल, सोनू सोनी, सावित्री कश्यप, सुरेश जोशी, प्रभा भारद्वाज, यशवंत ठाकुर, भूपेंद्र सागर, भूपेंद्र शर्मा, हरीश कुमार, नवीन गुप्ता, सरस्वती, हेमेंद्र गुप्ता, उर्मिल शर्मा तथा नगर पंचायत अर्की के नवनिर्वाचित पार्षद देवेंद्र कुमार, किरण गुप्ता, वीना ठाकुर और रंजना कालिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page