ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़ : नगर पंचायत अर्की के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 22 जून को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने सभी निर्वाचित पार्षदों को लिखित रूप से सूचना जारी कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 22 जून को प्रातः 11:30 बजे एसडीएम कार्यालय अर्की के सभागार में आयोजित होगा। समारोह में नगर पंचायत के सभी नव निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
शपथ ग्रहण के बाद नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।





