बॉक्सिंग रिंग से लेकर प्रश्नोत्तरी मंच तक चमके लक्ष्य स्कूल के विद्यार्थी।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज–लक्ष्य स्कूल अर्की के खिलाड़ियों ने अंडर-15 राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता रामपुर बुशहर में 14 से 17 जून तक आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र हर्षित ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया, जबकि मोहित ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि डगशाई में आयोजित आर.के. मेमोरियल हेरिटेज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी लक्ष्य स्कूल अर्की के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्र तन्य अंगिरस, गौरी अंगिरस तथा धृति शर्मा ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्र-छात्राओं की यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता का प्रमाण है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page