कुनिहार के जुबला गांव में 2 करोड़ की लागत से बने 500 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया उद्घाटन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज–  विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत जुबला गांव में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 500 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।


सोलर पावर प्लांट के मालिक गोविंद सिंह निवासी जुबला ने बताया कि यह क्षेत्र का पहला 500 किलोवाट क्षमता वाला सोलर प्लांट है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।


उद्घाटन अवसर पर राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज के समय में सौर ऊर्जा भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता बनती जा रही है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं क्षेत्र के विकास के साथ-साथ युवाओं को भी नई सोच और ऊर्जा संरक्षण के प्रति प्रेरित करेंगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page