राजकीय उच्च पाठशाला हनुमान बड़ोग का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 89 प्रतिशत रहा शानदार, 8 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में पाई सफलता

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपमंडल के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला हनुमान बड़ोग का इस वर्ष दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 89 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस वर्ष विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा दी, जिनमें से 8 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि एक विद्यार्थी को कम्पार्टमेंट प्राप्त हुई।


विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में मानस ने 700 में से 662 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पंकज ने 661 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शारिका ने 578 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।


विद्यालय के कार्यवाहक मुख्याध्यापक नरेन्द्र कुमार ने इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यालय के मेहनती स्टाफ, विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति लगन तथा अभिभावकों की सतत देखरेख को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय ने यह उपलब्धि हासिल की है।


इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्याध्यापक नरेन्द्र कुमार, CHT रामचंद चंदेल तथा स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष हेमचन्द शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार एवं स्कूल प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page