ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज — उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय मंगरूड़ का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष सराहनीय रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 90.9 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विद्यालय के पीईटी संजय कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय से कुल 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 10 विद्यार्थी सफल रहे। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र आदर्श शर्मा ने 700 में से 660 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्षिता ने 619 अंक लेकर दूसरा तथा दीक्षा ने 607 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेन्द्र कटवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।





