ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- नगर पंचायत अर्की के निर्वाचन-2026 के तहत वार्ड नम्बर-01 से वार्ड नम्बर-07 तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने दी।

उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर-1 मैहलात वार्ड से पुष्पा को ‘कुर्सी’ तथा रंजना कालिया को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
वार्ड नम्बर-2 मियांपुर वार्ड से देवेन्द्र कुमार को ‘कुर्सी’ तथा ललित कुमार को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह मिला है।

वार्ड नम्बर-3 झींवर मोहल्ला वार्ड से अजय को ‘कुर्सी’ तथा प्रदीप शर्मा को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड से कुमारी किरण को ‘कुर्सी’ तथा सीमा गुप्ता को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह मिला है।
वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण वार्ड से तारा को ‘कुर्सी’ तथा सीमा को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

वार्ड नम्बर-6 ततला मोहल्ला वार्ड से वीना देवी को ‘कुर्सी’ तथा वीना वर्मा को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह दिया गया है।
निर्वाचन अधिकारी निशांत तोमर ने बताया कि वार्ड नम्बर-7 शीला ककड़ वार्ड से अनुज को ‘कुर्सी’, देवेन्द्र सिंह को ‘ताला और चाबी’ तथा राजेन्द्र कुमार को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों एवं आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

