ग्याना पंचायत मतदाता सूची गड़बड़ी को लेकर परसराम ठाकुर ने डीसी सोलन को सौंपा ज्ञापन, जांच के आदेश

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत ग्याना में मतदाता सूची को लेकर विवाद सामने आया है। बाघल विकास परिषद द्वारा उपायुक्त सोलन को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर वार्ड नंबर-3 के करीब 40 परिवारों के नाम हटाकर उन्हें वार्ड नंबर-2 में स्थानांतरित कर दिया गया है।


परसराम ठाकुर ने बताया कि इस ज्ञापन की प्रति जिला पंचायत अधिकारी को भी प्रेषित की गई है। उनके अनुसार मामला उस समय उजागर हुआ, जब पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे लोग अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। इस दौरान कई लोगों को पता चला कि उनके नाम मतदाता सूची में दूसरे वार्ड में दर्ज कर दिए गए हैं। कुछ मामलों में एक ही परिवार के सदस्यों को अलग-अलग वार्डों में दर्ज किए जाने का भी आरोप है।


इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र राणा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बीडीओ कुनिहार को जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह गड़बड़ी किन कारणों से हुई।
बाघल विकास परिषद के अध्यक्ष परसराम ठाकुर ने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की गड़बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया और उम्मीदवारों के अधिकारों का उल्लंघन है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page