भूमती स्कूल का 12वीं परीक्षा परिणाम 97%, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती में इस वर्ष 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।


कला संकाय में प्रतिभा ठाकुर ने 478 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हर्षित ठाकुर ने 472 अंक लेकर दूसरा और अंजली ठाकुर ने 455 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान संकाय में महक ठाकुर ने 448 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमानी ने 390 अंक के साथ दूसरा तथा जागृति ठाकुर ने 357 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।


वाणिज्य संकाय में मयंक शर्मा 445 अंकों के साथ प्रथम रहे। वहीं पूर्व ठाकुर और कार्तिक शर्मा ने 427-427 अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि लक्षिता शर्मा ने 380 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने इस शानदार परिणाम पर विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा समस्त अध्यापक वर्ग को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास और मेहनत का परिणाम है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page