ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो (12वीं) के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कला संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

परिणाम में भारती शर्मा ने 457 अंक (91.4%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, शौर्य ठाकुर ने 441 अंक (88.2%) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि निहारिका ने 436 अंक (87.2%) लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।





