राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू के लिए इस वर्ष 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की।


विद्यालय की छात्रा मिताली ने 473 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जागृति ने 460 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा यश ने 402 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।


इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य महोदय ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page