ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत अर्की में नामांकन प्रक्रिया का अगला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथियां 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई 2026 निर्धारित की गई थीं।

इसी क्रम में 4 मई 2026 को नामांकन पत्रों की छंटनी (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सभी प्रस्तुत नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं पाई गई।
यह जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर-कम-सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल), अर्की,निशांत तोमर द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से दी गई है।





