ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खंड अर्की, जिला सोलन की मासिक बैठक 8 मई 2026 को प्रातः 11 बजे सामुदायिक भवन अर्की में आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान मदनलाल गर्ग करेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में जिला प्रधान जयानंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जो जिला स्तर पर पेंशनरों की गतिविधियों एवं विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में पेंशनरों से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।

प्रेस सचिव ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि पेंशनरों के हितों से जुड़े विषयों पर सामूहिक रूप से प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।





